इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹628 बढ़कर ₹95,207 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,579 थी।
वहीं चांदी की कीमत में आज गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹936 गिरकर ₹95,639 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,575 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,460 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,310 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,310 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,310 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,360 रुपए है।
सेंसेक्स 1509 अंक (1.96%) चढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 414 अंक (1.77%) की तेजी रही, ये 23,852 के स्तर पर बंद हुआ।
सुबह सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की गिरावट थी। यानी, निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 1900 अंक संभला। वहीं, निफ्टी करीब 140 अंक नीचे था। ये निचले स्तर से करीब 550 अंक संभला।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी रही। जोमैटो 4.37%, ICICI बैंक 3.68%, एयरटेल 3.63%, सनफार्मा 3.50% और SBI 3.28% ऊपर बंद हुए। मारुति और टेक महिंद्रा में मामूली गिरावट रही।
रेवेन्यू 1.33% बढ़कर 22,504 करोड़ रुपए रहा
विप्रो का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.33% बढ़कर 22,504 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 22,208 करोड़ रुपए रहा था।
वहीं तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 6.44% बढ़ा है। तीसरी तिमाही में ये 3,354 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी ने कल (बुधवार, 16 अप्रैल) Q4FY25 के नतीजे जारी किए।