Rajya Sabha Election 2024: 3 राज्यों में 15 सीटों पर 18 कैंडिडेट मैदान में

राज्यसभा की 15 सीटों पर आज वोटिंग शुरू हो चुकी है। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान किया जा रहा है। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।

राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले राज्यसभा की 41 सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश कोटे की 10 सीटों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें से आठ भाजपा और तीन सपा के हैं। तीनों ही राज्यों में क्रॉस वोटिंग की आशंका है। वजह है- 15 सीटों पर 18 कैंडिडेट मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 8 विधायकों पर सस्पेंस है।
15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं, जिनमें से 12 राज्यों की 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

ओपी राजभर ने कहा- भाजपा के आठों उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) और हमारे सभी सहयोगी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।
राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा- हमारे उम्मीदवार हर्ष महाजन हैं। हमें भाजपा कैंडिडेट की जीत की उम्मीद है। व्हिप को लेकर चुनाव आयोग पहले ही सबकुछ साफ कर चुका है। नतीजे आने तक इंतजार करना चाहिए।

Leave a Reply